रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर हसदेव नदी तट पर मनेगा दीपोत्सव- शिव अग्रवाल, नमामि हसदेव के पदाधिकारियों की पत्रकारवार्ता

Must Read

रामलला प्राण प्रतिष्ठा पर हसदेव नदी तट पर मनेगा दीपोत्सव- शिव अग्रवाल, नमामि हसदेव के पदाधिकारियों की पत्रकारवार्ता

कोरबा। मानव जीवन के विकास यात्रा में नदी का महत्वपूर्ण योगदान है। इस दृष्टि से नमामि हसदेव द्वारा हसदेव नदी के प्रदूषण को कम करने और उसके संरक्षण तथा तट का सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। विश्व कल्याण की भावना से श्रीराम जन्मभूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हसदेव नदी के तट पर स्थित माँ सर्वमंगला घाट पर 22 जनवरी दोपहर 3 बजे से यज्ञ एवं दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान नमामि हसदेव समिति के शिव शंकर अग्रवाल और रणधीर पाण्डेय ने कही। उन्होंने बताया कि जिसमे मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, विशिष्ट यजमान देवेन्द्र पाण्डेय पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और विकास महतो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, जिला प्रभारी रायगढ़ भाजपा होंगे। माँ सर्वमंगला घाट पर भव्य रंगोली और उत्सव दोपहर 3 बजे से 51 कुण्डी यज्ञ से प्रारम्भ होगा। उसके उपरांत श्री हनुमान चालीसा पाठ, श्रीराम जी का राज्याभिषेक, श्रीराम और माँ हसदेव की आरती, 51 हजार दीप जलाकर और भव्य आतिशबाजी के साथ उत्सव संपन्न होगा।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This