Friday, February 13, 2026

राशनकार्डों का नवीनीकरण 30 जून तक, मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकेगा राशनकार्ड का नवीनीकरण

Must Read

राशनकार्डों का नवीनीकरण 30 जून तक, मोबाइल ऐप के माध्यम से भी किया जा सकेगा राशनकार्ड का नवीनीकरण

कोरबा। प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत वर्तमान में प्रचलित सभी अंत्योदय, प्राथमिकता, निराश्रित, निःशक्तजन तथा सामान्य (एपीएल) राशनकार्डों का नवीनीकरण के 30 जून 2024 तक किया जाएगा। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि राशनकार्डधारियों की सुविधाओं को दृष्टिगत् रखते हुए राषनकार्डों के समयबद्ध नवीनीकरण हेतु नया मोबाईल ऐप तैयार किया गया है जिसे राशनकार्डधारी अपने मोबाइल, उचित मूल्य दुकानों में संधारित टेबलेट, दुकान संचालक के पंजीकृत मोबाइल में खाद्य विभाग की वेबसाइट http://khadya.cg.nic.in/ से ऐप को डाउनलोड कर राशनकार्ड के नवीनीकरण हेतु आवेदन ऑनलाईन प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 21 जून 2024 तक कुल 336328 में 314581 राशनकार्ड नवीनीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा 21747 राशनकार्डों का नवीनीकरण शीघ्र ही पूर्ण किया जाएगा। राशनकार्ड धारी सदस्य उचित मूल्य दुकान में जाकर अपना ई-केवाईसी की स्थिति की जांच कर सकते हैं तथा ई-केवाईसी न होने की स्थिति में अपने आधार कार्ड की सहायता से निर्धारित समय-सीमा तक ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This