राशनकार्ड नवीनीकरण अब 25 फरवरी तक
कोरबा। प्रदेश में छूटे और देश के विभिन्न राज्यों में निवासरत ऐसे नागरिक जो राशन कार्ड नवीनीकरण कार्य नहीं करा पाए हैं, उनके लिए एक अवसर मिला है। राज्य सरकार ने राशनकार्डों के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी कर दी है। इसमें कम से कम एक सदस्य का ईकेवायसी पूर्ण हो, अत्यधिक वृद्ध तथा शारीरिक रूप से निशक्त ऐसे हितग्राही जिनके लिए नामिनी नियुक्त हैं, उन्हें इस प्रावधान से छूट होगा। राशनकार्डों के नवीनीकरण खाद्य विभाग द्वारा तैयार एप से हितग्राही स्वयं अपने मोबाइल में अथवा उचित मूल्य दुकानों से करा सकते हैं। इस संबंध में संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण ने सभी कलेक्टर को पत्र जारी किया है।
![]()

