Tuesday, October 14, 2025

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ आरसी खुटिया की पत्रकारवार्ता,सभी के समर्थन से बनेंगे जिलाध्यक्ष: खुटिया

Must Read

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ आरसी खुटिया की पत्रकारवार्ता,सभी के समर्थन से बनेंगे जिलाध्यक्ष: खुटिया

कोरबा। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी के संगठन को मज़बूत करना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ आरसी खुटिया को मुख्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। खुंटिया 5 से 13 अक्टूबर तक जिले में रहेंगे। वे अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी करेंगे। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को टीपी नगर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारवार्ता ली। डॉ खुटिया ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पार्टी हाइकमान ने जो गाइडलाइन तय की है, उसी के अनुसार जिलाध्यक्षों के नाम की रायशुमारी की जाएगी। संगठन को बूथ से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जो कार्यक्रम तय किया है उसके मुताबिक 25 से 55 साल के व्यक्ति को जिलाध्यक्ष के लिए प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव कोई भी लड़ सकता है, चाहे वो प्रधान रहा हो या पंचायत समिति का सदस्य रहा हो, लेकिन वो सक्षम होना चाहिए और सभी को साथ लेकर चलने की काबिलियत होनी चाहिए। संगठन में 5 साल सक्रिय रूप से कार्य किया हो। उन्होंने कहा कि नाम पर सभी की सहमति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड में भी अभियान के तहत काम कर चुके हैं। अब छत्तीसगढ़ में अभियान की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, राजेंद्र तिवारी, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, पुरुषोत्तम कंवर, श्यामलाल कंवर, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष नाथू लाल यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

बॉक्स
प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी : डॉ महंत

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कहा कि आदिवासी सीनियर नेता ननकी राम कंवर को भाजपा की सरकार में ही हाउस अरेस्ट किए जाने की खबर सत्य है तो यह काफी दुखद है। श्री कंवर ने आदिवासी, श्रमिकों, मजदूर से लेकर हर वर्ग के लिए सोचा है। वे जमीन से जुड़े हुए नेता है। भले ही वे विपक्ष पार्टी के नेता हैं, मैं सीनियर होने के नाते उनका हमेशा सम्मान करता हूं। कई बार एक साथ दौर दौर भी हमने किया है। डॉ महंत ने कहा कि जन समस्याओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस हमेशा मुखर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पूरी तरह से हावी है, चाहे वह मंत्री या फिर अधिकारी स्तर पर हो। इसे रोकना चाहिए। कोरबा में तो इसकी अति हो चुकी है। डीजल चोर, रेत चोर सीना तानकर खड़े हैं।

Loading

Latest News

कटघोरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, कोरियर ऑफिस और सूने मकान में हुई चोरी,

कटघोरा थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरों की सक्रियता, कोरियर ऑफिस और सूने मकान में हुई चोरी, कोरबा जिले में चोरों...

More Articles Like This