Saturday, January 24, 2026

राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने जीते 8 मेडल

Must Read

राष्ट्रीय किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने जीते 8 मेडल

 

कोरबा। राष्ट्रीय वाको इंडिया सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के किक बॉक्सर्स ने दम दिखाया। प्रतियोगिता में 30 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के 1109 खिलाडिय़ों ने लिया भाग, राज्य के 50 खिलाडिय़ों ने शिरकत की। छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीते हैं। सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा के खिलाडिय़ों ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य सहित कुल 8 पदक अपने नाम किए हैं।
वाको इंडिया किकबाक्सिंग फेडरेशन के मार्गदर्शन में गोवा किकबाक्सिंग एसोसियेशन के तत्वावधान में मल्टी परपज इंडोर स्टेडियम मापुसा गोवा में 24 से 28 जुलाई 2024 तक सीनियर महिला पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देश के 30 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 1109 खिलाड़ीयो ने किकबॉक्सिंग की सभी विधाओं पाइंट फाइटिंग, लाइट कांटेक्ट,किक लाइट, फूल कांटेक्ट, लोकिक, के-वन , म्यूजिकल फार्म्स एवं क्रिएटिव फार्म्स में हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष छगन लाल मुंदड़ा, कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा एवं महासचिव आकाश गुरुदीवान ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में शामिल होने वाले राज्य के सीनियर वर्ग के 50 महिला पुरुष खिलाडिय़ों का चयन रायपुर में आयोजित 11वीं राज्य स्तरीय सीनियर किकबाक्सिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं खेल में विगत प्रदर्शन के आधार पर किया गया। जिन्होंने विभिन्न वजन वर्गो में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 6 स्वर्ण, 6 रजत एवं 17 कांस्य सहित कुल 29 पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज्य की टीम में रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, सरगुजा, धमतरी, मुंगेली सहित विभिन्न जिलों के खिलाड़ीयो ने एसोसिएशन के महासचिव आकाश गुरुदीवान के नेतृत्व में रेफरी मनीष बाग तथा कोच विशाल हियाल एवं मैनेजर के साथ हिस्सा लिया।कोरबा जिले के सीएमए किकबाक्सिंग एकेडमी कोरबा से 8 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण, 2 रजत तथा 4 कांस्य सहित 8 पदक जीतकर जिले का नाम राज्य एवं देश में गौरवान्वित किया है। जिनमे महिला वर्ग से लोकिता चौहान ने अलग अलग इवेंट्स में खेलते हुए 2 स्वर्ण, प्रतिभा राय ने कांस्य तथा पुरुष वर्ग में शुभम यादव ने रजत, अभिषेक खांडेकर ने रजत एवं कांस्य तथा अंकुश लाला यादव ने 2 कांस्य जीता। इनके अलावा प्रभात साहू, अशोक साहू एवं जगदीश यादव ने भी उम्दा खेल का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर बिहार के राज्यपाल ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया।

Loading

Latest News

26 जनवरी को मंत्री श्री टंकराम वर्मा करेंगे ध्वजारोहण,गणतंत्र दिवस पर आकर्षक झांकियां का होगा प्रदर्शन

कोरबा 23 जनवरी 2026/ गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन,...

More Articles Like This