Friday, February 6, 2026

राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप में कोरबा के खिलाडिय़ों ने जीते एक स्वर्ण समेत 5 पदक

Must Read

राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप में कोरबा के खिलाडिय़ों ने जीते एक स्वर्ण समेत 5 पदक

 

कोरबा। ओलंपिक कॉउन्सिल ऑफ एशिया से मान्यता प्राप्त एवं एशियाई सी गेम्स में शामिल शटलकॉक खेल का द्वितीय राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप का आयोजन एल.एन.सी.टी., यूनिवर्सिटी भोपाल में किया गया। जिसमें जिले से 5 खिलाडिय़ों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए 1 स्वर्ण एवं 4 रजत सहित 5 पदक अपने नाम किया। जिसमें पियूष विश्वकर्मा को स्वर्ण पदक, दर्शील यादव, श्रीति कुर्रे, एरिश बघेल और अकाशी गर्गरी को कांस्य पदक प्राप्त हुआ द्य साथ ही 19 अक्टूबर को शटलकॉक एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा बैठक में कमलेश देवांगन को सर्वसम्मति से सेंट्रल ज़ोन का सचिव नियुक्त किया गया। खिलाडिय़ों के कोरबा वापस लौटने पर खिलाडिय़ों का मिठाई एवं पुष्पमाला से खेल प्रेमियों ने स्वागत किया।छत्तीसगढ़ शटलकॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलेश देवांगन ने बताया कि खिलाडिय़ों के उम्दा प्रदर्शन के साथ छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय शटलकॉक चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। छत्तीसगढ़ राज्य टीम का प्रतिनिधित्व छत्तीसगढ़ शटलकॉक एसोसिएशन के सचिव और कोच पियूष विश्वकर्मा ने किया। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेते हुए उन्होंने राज्य को स्वर्ण पदक भी दिलाया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This