Sunday, February 15, 2026

रासेयो शिविर चाकामार में कवि सम्मेलन का आयोजन

Must Read

रासेयो शिविर चाकामार में कवि सम्मेलन का आयोजन

कोरबा। हायर सेकेंडरी स्कूल गोढ़ी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम चाकामार में लगाया गया। जहां प्रतिदिन रात्रि 8 से 10:30 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिविरार्थियों द्वारा किया जाता था। छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम को देखने ग्रामीण जनों की भारी उपस्थिति रही। कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र साहू ने ग्राम के रामेश्वरी, बिहानूराम मंझवार, सरपंच एवं पंचायत प्रतिनिधि तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि लखनलाल घृतलहरे, विजय मंझवार, उत्तम भारद्वाज से चर्चा की। उनसे जाना कि क्या ग्रामीण जन कभी कवि सम्मेलन का आनंद ले पाए हैं। उन्होंने कहा कि कभी भी उनके गांव के लोगों को कवि सम्मेलन में जाने और सुनने का मौका नहीं मिला। फिर कार्यक्रम अधिकारी ने कोरबा के युवा कवियों से संपर्क कर ग्राम चाकामार के ग्रामीणों के लिए कवि सम्मेलन का आयोजन करने के लिए आग्रह किया, जिसमें कोरबा के युवा कवि डॉ कृष्ण कुमार चंद्रा, डीकेश्वर साहू बालको, पुष्पा शांडिल्य कोरबा, बलराम राठौर रजगामार ने अपनी कविता प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कृष्ण कुमार चंद्रा ने किया। पहले वीर रस की कविता टिकेश्वर साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति की जज्बा और देश भक्ति जोश भर दिया । बलराम राठौर द्वारा पत्नी की महिमा और समझ पर अपनी कविता वाचन किया, जिसे सुन दर्शक हंसते-हंसकर लोटपोट हो गए और पत्नी के महत्व को समझा। पुष्पा शांडिल्य ने हास परिहास पूर्ण मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कवि चंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ में प्रस्तुत मोर मन के परेवा को सुनकर तालियो के गड़ गढ़ाहट से
पूरा परिसर गूंजता रहा । कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए और देर रात तक कार्यक्रम का आनंद उठाया। इस अवसर पर आमंत्रित कवियों को श्रीफल, शाल, पेन, बुके भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत सरपंच जिला पंचायत सदस्य ,आर पी सिदार, चैन सिंह मरकाम, नूतन की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीण बच्चों ने आयोजन की मुक्त कंठ से सराहना किया और भविष्य में उन्हें फिर आमंत्रित किया।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This