Friday, February 20, 2026

रिटर्निग वाल से टकराते हुए पलट गई पिकअप, चालक परिचालक को आई गंभीर चोट

Must Read

रिटर्निग वाल से टकराते हुए पलट गई पिकअप, चालक परिचालक को आई गंभीर चोट

कोरबा। सर्वमंगला कनवेरी मार्ग अंतर्गत जोड़ा पुल के पास बीते शनिवार की रात्रि करीब 8:30 बजे सर्वमंगला से कनवेरी की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन सीजी 12 ए टी 7565 अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे बने रिटर्निग वाल से टकराते हुए पलट गई। जिसमें चालक और परिचालक को गंभीर रूप से चोट आई है। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए कोरबा अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक को बचाते हुए यह हादसा हुआ है। सडक़ किनारे बने वाल की वजह से वाहन नहर में गिरने से बच गई अन्यथा बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। सर्वमंगला कनवेरी मार्ग अंतर्गत जोड़ा पुल के पास की यह सडक़ अब हादसों का हॉट स्पॉट बनते जा रहा है। बेहतर आवागमन के लिए बनाई गई दो लाइन सीसी सडक़ पर फर्राटे भरती गाडिय़ां आए दिन हादसे का शिकार हो रही है।

Loading

Latest News

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण

114 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिया गया एनसीडी प्रशिक्षण   कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य...

More Articles Like This