Saturday, February 14, 2026

रिवेन्यू टैक्स कलेक्शन सुपरवाइजर व साथी पर हमला

Must Read

रिवेन्यू टैक्स कलेक्शन सुपरवाइजर व साथी पर हमला

कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में देर रात डेढ़ दर्जन से अधिक युवकों ने जमकर आतंक मचाते हुए हंगामा व हमला किया।ऑफिसर कालोनी के पास भय का माहौल निर्मित रहा। राजस्व कर वसूली सुपरवाइजर व साथी के साथ मारपीट की गई। मामले का प्रार्थी निखिल साहा पिता अजय साहा 19 वर्ष कटाईनार बांकीमोंगरा में रहता है। वह नगर पलिका बांकीमोंगरा मे रिवेन्यू टैक्स कलेक्शन सुपरवाईजर है, जिसके साथ 15-20 की संख्या में लोगों ने गाली-गलौच कर जानलेवा हमला किया। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि रात्रि लगभग 11 बजे से 11:30 बजे के बीच अपने घर की ओर जाने के लिये निकला था कि ऑफिसर कॉलोनी के पास दो पहिया वाहन पर सवार चार युवकों के द्वारा रास्ता रोक कर गाली गलौच की गई। उनके हाथ में बेसबॉल बैट, हॉकी स्टिक एवं धारदार चाकू था। एकाएक सफेद रंग की ब्रेजा कार एवं 3 बाईक पर और युवक आ पहुंचे और निखिल के साथ मारपीट किया। बीच बचाव में उसके साथी अमन राजपूत एवं उसे गंभीर चोट आयी है। बांकीमोंगरा थाना में आरोपियों के विरुद्ध धारा 126 (2), 115(2),296,3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This