रेत के अवैध भंडारण को लेकर कलेक्टर तक पहुंची शिकायत, बिना अनुमति किया गया है रेत का अवैध, पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत सदस्य ने की शिकायत

कोरबा। बांगो क्षेत्र के ग्राम पंचायत के ग्रामों में अवैध रूप से रेत का परिवहन कर इसका भंडारण किया जा रहा है। जिसकी शिकायत कलेक्टर अजीत वसंत से जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा सदस्य गणेश्वर भोला स्वामी ने की है। जनपद पंचायत सदस्य ने शिकायत में बताया है कि पोड़ी उपरोड़ा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बांगो, ग्राम लखनपुर ललमटिया में भण्डारण हेतु खनिज विभाग कोरबा से अनुमति लेकर बड़ी मात्रा में रेत का भण्डारण किया गया है, जबकि 22जून को ग्राम बांगो के ग्रामीणों द्वारा तान नदी में अक्षय गर्ग का एक पोकलेन (चैन मशीन) को अवैध रेत उत्खनन करते पकड़ा गया था। जिस पर राजस्व विभाग पोड़ी उपरोड़ा द्वारा कार्यवाही करते हुए उक्त मशीन को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही की जा रही है। ऐसा ही मामला ग्राम लखनपुर ललमटिया में भी रेत भण्डारण की स्वीकृति लेकर अनुमति से अधिक रेत भण्डारण किया गया है। जिसका भौतिक सत्यापन, माप पुस्तिका की सुक्ष्म जांच आवश्यक है। अगर बारिकी से जांच की जाये तो निश्चित ही खुलासा हो जायेगा।अक्षय गर्ग नगर पालिका कटघोरा वार्ड क्रमांक 15 कारखाना एरिया का निवासी है। उसने अपने निवास स्थान के ठीक सामने बिना रेत भण्डारण की स्वीकृति के रेत का भंडारण कर लिया है, जो विधि विरुद्ध है। अक्षय गर्ग का जब ग्रामीणों के द्वारा विरोध किया जाता है तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। शिकायत में आरोप है कि अक्षय गर्ग द्वारा रेत भण्डारण की अनुमति लेकर उसकी आड़ में रेत की चोरी किया जा रहा है। ग्राम बांगो व लखनपुर ललमटिया में किये गये रेत भण्डारण को निरस्त करके तथा घर के सामने बड़ी मात्रा में किये रेत भण्डारण पर चोरी व खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करने की मांग की गई है।
बॉक्स
रेत भण्डार को निरस्त करने की मांग
जनपद पंचायत सदस्य के अलावा ग्राम पंचायत बांगो सरपंच धनकुंवर कंवर ने भी कलेक्टर से रेत भण्डार निरस्त करने की मांग की है।सरपंच का कहना है कि ग्राम बांगो में रेत खदान संचालित था। संचालन कटघोरा निवासी अक्षय गर्ग, अभय गर्ग के द्वारा किया जा रहा था। शासन के द्वारा बीते 3 वर्ष पहले ही खदान बंद कर दिया गया है। फिर भी उक्त ठेकेदार के द्वारा दादागिरी कर पिछले दो वर्ष से अवैध भण्डार कर एवं रात में पोकलेन मशीन की सहायता से रेत का भण्डारण किया जाता है, जिसे ग्रामीणों के द्वारा रोका गया था। पोकलेन मशीन जब्त करवाए है। इसके बाद से अक्षय गर्ग के द्वारा ग्राम में आतंक फैला दिया गया है। कुछ लोगों को शराब पिलाकर आपस में लड़ाई झगड़ा करवा रहा है। जिसे ग्राम का माहौल खराब हो रहा है। रेत भंडारण को जब्त कर ग्राम सभा को सौंपने की मांग सरपंच ने की है।
![]()

