Sunday, February 22, 2026

रेत चोर को हाथी ने दौड़ाया, ड्राइवर ने रेत लोड ट्रैक्टर को छोड़कर भागा,और बचाई जान, कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र का मामला

Must Read

रेत चोर को हाथी ने दौड़ाया, ड्राइवर ने रेत लोड ट्रैक्टर को छोड़कर भागा,और बचाई जान, कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र का मामला

कोरबा। जिले में रेत तस्करों की हालत उस वक्त खराब हो गई, जब उन्होंने ट्रैक्टर के पीछे हाथी को आता देखा। हाथी को देख रेत तस्कर तुरंत ट्रैक्टर से उतरे और भागने लगे। हाथी ने भी उन्हें दूर तक दौड़ाया, हालांकि वे बचने में सफल हो गए। इसके बाद हाथी ने ट्रैक्टर को धक्का देना शुरू किया। मामला कटघोरा वनमंडल के केंदई वन परिक्षेत्र का है।
हाथी का ट्रैक्टर को धकेलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हाथी ने रेत से भरे ट्रैक्टर में तोड़फोड़ भी की, साथ ही इसे कभी आगे कभी पीछे करता रहा। वहां मौजूद लोगों ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद कर लिया।इस घटना ने जहां वन परिक्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही रेत तस्करी की पोल खोल दी, वहीं इलाके में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और हाथी को जंगल में खदेड़ने की कोशिश की। काफी देर के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।बता दें कि कोरबा के कटघोरा वनमंडल में 60 हाथियों का दल उत्पात रहा है। हाथी कभी घर, कभी मकान तो कभी किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। केंदई रेंज के ग्राम मिसिया नर्सरी के पास हाथियों का झुंड अभी भी विचरण कर रहा है। वन विभाग ने हाथी प्रभावित क्षेत्र में मुनादी कराकर ग्रामीणों को जंगल में जाने से मना किया है।

बॉक्स

हाथी लगातार मचा रहे उत्पात

कोरबा जिले के वनांचल क्षेत्रों में हाथियों की मौजूदगी लगातार बनी हुई है, जिसके कारण ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान की फसल पकने के कारण हाथी लगातार खेतों का रुख कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

वन विभाग की भी बढ़ी परेशानियां

एक दिन पहले हाथी ग्राम झिनपुरी भदरा होते हुए एक बार फिर सें कोरबी पहुंच गए हैं। हाथियों को नदी पार करते हुए देखा गया था। केंदई रेंज में हाथियों की वापसी के कारण ग्रामीणों के साथ ही वन विभाग की भी परेशानियां बढ़ गई हैं। हाथियों के झुंड ने फसलों और मकान को भी बर्बाद कर दिया है। झुंड में बेबी एलीफैंट भी शामिल हैं। इधर हाथियों की दहशत से ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं।

Loading

Latest News

बीएनआई बिलिनेयर्स का 22 फरवरी को मनाया जाएगा पहला वर्षगांठ

कोरबा। बीएनआई बिलिनेयर्स कोरबा का 22 फरवरी को जश्न रिसॉर्ट में पहला वर्षगांठ मनाया जाएगा। कोरबा का यह पहला...

More Articles Like This