Thursday, February 26, 2026

रेलवे फाटक में थम जाता है यातायात, लोग हो रहे परेशान

Must Read

रेलवे फाटक में थम जाता है यातायात, लोग हो रहे परेशान

कोरबा। शहर से गुजरे रेलवे फाटक कई बार बंद होते हैं। कभी ब्रेकडाउन की वजह से घंटों फाटक के दोनों ओर लोग फंस जाते हैं। इस तरह की समस्या का सामना लोगों को आए दिन करना पड़ रहा है। जिससे राहत दिलाने योजनाएं तो बनी मगर यह मूर्त रूप नहीं ले सकी। शहर को फाटकों का शहर कहना गलत नहीं होगा। शहर के बीच बिछाए गए रेल लाइनों के बीच कई फाटक हैं, जो अक्सर बंद हो जाते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शारदा विहार रेलवे फाटक भी इसी समस्या का हिस्सा है, जहां मालगाड़ियां खड़ी हो जाती है, जिससे कई घंटों तक फाटक बंद रहता है और लोगों को बेवजह परेशान होना पड़ता है।कोरबा शहर में कोयले की खनन और विकास के नाम पर नई रेलवे लाइनों की बिछाई जा रही है, लेकिन इसके बावजूद आम जनता की सुविधा के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। जिससे लोगों को अक्सर बंद फाटक में फंसकर परेशान होना पड़ता है। शहर में सुनालिया फाटक, ओवर ब्रिज फाटक, सीएसईबी फाटक, और ट्रांसपोर्ट नगर फाटक के बंद होने से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या में और ज्यादा कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, जब मालगाड़ी में ब्रेकडाउन होता है और फाटक के बीच ही खड़ी कर दी जाती है।
योजना बनी मगर नहीं ले पाई मूर्त रूप
शारदा विहार रेलवे फाटक पर अक्सर कोयले लोड मालगाड़ियां खड़ी हो जाती हैं, जिससे घंटों तक फाटक बंद रहता है। लोगों को आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान के लिए अंडर ब्रिज की योजना है, लेकिन यह योजना कई वर्षों से लंबित है। इससे लोगों को अपने गंतव्य को आने जाने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान के लिए स्थानीय प्रशासन और रेलवे प्राधिकरण को गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक तरीके से फाटकों को पार करने में मदद मिल सके।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This