Friday, February 27, 2026

रेलवे लाइन के आसपास मवेशियों की आवाजाही रोकने चलाया जा रहा विशेष अभियान, रेलवे परिसर एवं पटरियों के आसपास मवेशी लाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

Must Read

कोरबा। रेलवे प्रशासन द्वारा सुरक्षित एवं समयबद्ध रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिलासपुर मंडल के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों व रेलवे लाइनों के आसपास मवेशियों की आवाजाही रोकने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे नियमों के अनुसार रेलवे स्टेशन परिसर, रेलवे ट्रैक एवं उसके आसपास मवेशियों को लाना अथवा खुला छोड़ने से मवेशी रेलवे ट्रैक पर आ जाने के कारण रेलगाडी से टकराने के कारण होने वाली दुर्घटना से यात्रियों की सुरक्षा में संकट उत्पन्न होता है, जो अपराध की श्रेणी में आता है। इससे ट्रेनों के सुरक्षित संचालन, समयपालन तथा यात्रियों की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंडल द्वारा प्रभावित स्थानों पर पशुपालकों, चरवाहों तथा मवेशियों के मालिकों को समझाईश दी गई है इसके बाद भी उनके द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रेलवे प्रशासन सभी मवेशी मालिकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को रेलवे स्टेशन व रेलवे लाइनों के आसपास न आने दें। अन्यथा रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This