Saturday, February 21, 2026

रेलवे स्टेशन का लिफ्ट नहीं दे रहा साथ, आए दिन आ रही खराबी, यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ रहा सामना

Must Read

रेलवे स्टेशन का लिफ्ट नहीं दे रहा साथ, आए दिन आ रही खराबी, यात्रियों को असुविधाओं का करना पड़ रहा सामना

कोरबा। रेलवे प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट मशीन लगाई है। लेकिन सुधार के बाद मशीन बार-बार खराब हो जाती है। लिट बंद होने की वजह से बुजुर्ग, दिव्यांग यात्रियों को मजबूरी में फुट ओवरब्रिज से आना-जाना करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों को काफी असुविधा होती है। कई बार इसके चलते यात्रियों की ट्रेन तक छूट जाती है। बावजूद इसके रेलवे प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। रेलवे स्टेशन कोरबा के प्लेटफार्म नंबर एक, दो व तीन में लिट लगे अभी दो साल भी नहीं हुए है, लेकिन इस दौरान कई बार लिट खराब हो चुकी है। लिट खराब होने के बाद भी जिम्मेदार कंपनी समय पर मेंटेेनेस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। आए दिन हो रहे लिफ्ट के खराब को लेकर यात्रियों में नाराजगी है। कोरबा स्टेशन के दो व तीन से सबसे अधिक यशवंतपुर सुपरफास्ट, मेमू, पैसेंजर सहित अन्य अधिकांश गाडिय़ां रवाना होती है। इस कारण सफर करने के लिए यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर एक से प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर जाना पड़ता है, लेकिन लिट के बार-बार खराब होने की वजह से बुजुर्ग, दिव्यांग व अस्वस्थ लोगों को भी फुट ओवरब्रिज की कठिन सीढ़ी पर लगे रेलिंग के सहारे चढक़र उतरना पड़ रहा है। इस दौरान बुजुर्गों की सांस फुल जाती है। इससे यात्रियों को काफी कठिनाई हो रही है। सीढ़ी चढऩे और उतरने की वजह से कई बार यात्री समय पर प्लेटफार्म पर नहीं पहुंच पाते हैं और इन यात्रियों की ट्रेन छूट जाती है। इस कारण इन यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ती है। लिट में बार-बार तकनीकी खराबी की वजह से यात्री अब लिट मशीन और मेंटेनेंस के काम पर खर्च को लेकर सवाल उठाने लगे हैं।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This