Thursday, February 12, 2026

रेलवे स्टेशन में पिंक ऑटो की व्यवस्था की उठने लगी मांग

Must Read

रेलवे स्टेशन में पिंक ऑटो की व्यवस्था की उठने लगी मांग

कोरबा। रेलवे स्टेशन में पिंक ऑटो की व्यवस्था की उठने लगी है। देर रात ट्रेनों के पहुंचने से खासकर महिला यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उनके लिए पिंक ऑटो चले तो राहत मिल सकती है। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। देरी के कारण रात को लेट पहुंचने वाली महिलाएं और उनके परिजन सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इसे लेकर अब उनके द्वारा आवाज उठाई जाने लगी है कि उनके लिए रात 12 बजे के बाद रेलवे स्टेशन में पिंक ऑटो की व्यवस्था की जाए, सुरक्षित घर पहुंच सकें। यह मांग रेल यात्रियों द्वारा रेलवे प्रशासन के साथ जिला प्रशासन से भी की जा रही है।यह बात रायपुर से कोरबा के बीच चलने वाली 18251 हसदेव एक्सप्रेस में सफर करने वाली महिलाओं यात्रियों के साथ उनके परिजनों की ओर से उठाई गई है। क्योंकि इस गाड़ी को राजधानी से शाम को छूटने के बाद कोरबा रात 9.45 बजे पहुंचना होता है, पर ऐसा नहीं हो रहा है। सप्ताह में दो दिन बुधवार व रविवार को तो यह गाड़ी यहां गुरुवार व सोमवार को अल सुबह पहुंचती है। इसके कारण अगर कोई महिला अकेली सफर करती हैं तो उसके लिए रात 12 बजे के बाद अपने घर तक पहुंचने में असुरक्षा का भाव आ ही जाता है।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This