Tuesday, February 17, 2026

रोजगार की तलाश में गए युवक की बंधक बनाकर पिटाई

Must Read

रोजगार की तलाश में गए युवक की बंधक बनाकर पिटाई

कोरबा। रोजगार की तलाश में कोरबा शहर के अयोध्यापुरी से महाराष्ट्र के पुणे गए एक व्यक्ति को वहां के लोगों ने बंधक बनाकर जमकर मारपीट की। 32 वर्षीय युवक के साथ इस कदर पिटाई की गई कि वो अभी तक सदमे से उबर नहीं सका है। मारपीट के निशाना उसके पूरे शरीर में है। पीडि़त युवक का नाम इदरीश शाबिर कुरैशी है। युवक जब घर पहुंचा तब पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पिता ने इस संबंध में पुणे के संबंधित थाने में शिकायत की है।दर्री थाना क्षेत्र के अयोध्यापुरी निवासी इदरीश रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र प्रांत के पुणे गया हुआ था। इदरीश ने सोचा था कि काम धाम कर वह अपना और घर की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करेगा, लेकिन वहां उसके साथ बुरा बर्ताव किया गया। बंधक बनाकर उससे गन्ने के खेत में काम करवाया जाता था। काम नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। युवक के शरीर पर चोट आई है। मारपीट के कारण वह बात नहीं की पा रहा था। परिजनों ने अस्पताल में उसका उपचार करवाया तब जाकर उसकी हालत सामान्य हुई। हालांकि वह अब भी दहशत में है। पुत्र के साथ हुए बुरे बर्ताव की शिकायत पिता द्वारा पुणे के स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This