Wednesday, February 11, 2026

रोजगार सहायक को हटाने सौंपा गया ज्ञापन

Must Read

रोजगार सहायक को हटाने सौंपा गया ज्ञापन

कोरबा। पोड़ी उपरोड़ा जनपद के बांगो पंचायत में इन दिनों रोजगार सहायक के कार्यप्रणाली को लेकर जनप्रतिनिधियों में आक्रोश भडक़ उठा है। रोजगार सहायक पर कभी भ्रष्ट कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं तो कभी दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत हो रही है। लंबे अरसे से बांगो पंचायत में कार्यरत रोजगार सहायक पर मनमानी का आरोप लगाया गया है। पंचायत कार्य में गड़बड़ी करने के साथ-साथ ग्रामीणों के साथ दुर्व्यवहार करना भी इनके लिए आम बात है, पंचो ने बताया कि ग्राम सभा कि बैठक में ना ही उसकी उपस्थिति होती है ना ही पंचायत के कार्य कि जानकारी दी जाती है। फर्जी तरीके से रोजगार गारंटी में हाजरी भरने के साथ-साथ पंचायत फंड से अपना निजी कार्य भी कराया जाता है। इसकी जानकारी पंचो को भी नहीं दी जाती। इन समस्त मामलो से तंग आकर जनपद सीईओ से रोजगार सहायक को बांगो पंचायत से हटाने की मांग कि जा रही है। जनपद सीईओ ने सरपंच, उपसरपंच, पंच व ग्रामीणों की शिकायत पर जल्द ही कार्रवाई करने की बात कही गई है।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This