Friday, February 27, 2026

रोटरी छात्रावास में मनाया गया गणतंत्र दिवस

Must Read

रोटरी छात्रावास में मनाया गया गणतंत्र दिवस

कोरबा। रोटरी छात्रावास में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्पेशल दिव्यांग बच्चों की मौजूदगी में अध्यक्ष मुकेश जैन व इनरव्हील क्लब अध्यक्ष प्रतिभा पुंडलिक व अन्य सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। समारोह छात्रावास के बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक और गर्व का क्षण रहा। श्री जैन ने कहा कि हमें छात्रावास के बच्चों के साथ जुडऩे और उनके उत्साह को बढ़ाने का अवसर मिलने पर गर्व है। श्रीमती पुंडलिक ने कहा कि यह समारोह हमें देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी की याद दिलाता है और हमें अपने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित करता है। समारोह में छात्रावास के बच्चे, शिक्षक और रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष विक्रम अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पारस जैन, उपाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नितेश अग्रवाल, सचिव धर्मेंद्र जैन, इनरव्हील क्लब से मोहिंदर कौर आदि सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This