लगाना दो लाख स्मार्ट मीटर, लगा पाए हैं महज 10 हजार, स्मार्ट मीटर लगाने का काम नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार
कोरबा। जिले में स्मार्ट मीटर लगाने का काम धीमा है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र मिलाकर लगभग 2 लाख उपभोक्ता हैं। इनमें घरेलू से लेकर कृषि और व्यवसायिक उपभोक्ता शामिल हैं। नीतिगत रूप से तय किया गया है कि अधिकतम दो वर्ष के अंदर जिले में स्मार्ट मीटर की स्थापना सभी स्थान पर कर ली जाएगी। अब तक की स्थिति में लगभग 10 हजार स्मार्ट मीटर लगाने की कार्यवाही की गई है। महाराष्ट्र की कंपनी को इसका ठेका मिला हुआ है। विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग कंपनी इस काम को देख रही है। कामकाज को करने के लिए संबंधित सेटअप ठेका कंपनी का है। स्मार्ट मीटर को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में आपत्ति जताई जा रही है और विरोध किया जा रहा है। लेकिन बिजली वितरण कंपनी का कहना है कि सरकार के स्तर पर जो निर्णय लिया जा चुका है उसका क्रियान्वयन कराना हमारी जिम्मेदारी है। स्मार्ट मीटर को लेकर कई दावे किए जा रहे हैं कि इस व्यवस्था से फर्जी रीडिंग की शिकायतें कम होंगी। छेड़छाड़ की संभावनाएं भी नगण्य होगी, यह प्री-पेड सिस्टम पर काम करेगा इसलिए बिल भुगतान और बकाया जैसे मामले में चुनौतियां भी घटेगी। इसके बावजूद मीटर लगाने की रफ्तार धीमी है। अभी भी 1लाख 90 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगना शेष है।
![]()

