Friday, February 6, 2026

लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का पर्स पार

Must Read

लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच से महिला का पर्स पार

कोरबा। विशाखापट्टनम से कोरबा आ रही लिंक एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री चोरी का चोरों ने पर्स गायब कर दिया। इसमें सोने की चेन, मोबाइल, आईपैड समेत महत्वपूर्ण रिकार्ड रखे हुए थे। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना रायपुर स्टेशन की बताई जा रही है।दरअसल, तोरवा स्थित साईं भूमि निवासी एस.धन. लक्ष्मी अपने परिवार के साथ विजयानगरम गई थी। शनिवार को वापस आने के लिए उन्होंने लिंक एक्सप्रेस में ही विजयानगरम से बिलासपुर तक रिजर्वेशन कराया था। वह एसी कोच के बी-6की बर्थ नंबर 49 और 50 में यात्रा कर रहीं थीं।
जब ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंची, तब वह नींद में थी। ट्रेन के रवाना होने के बाद उनकी नींद खुली तो पर्स गायब मिला।पर्स गायब होने पर महिला यात्री और परिजन परेशान हो गए। पहले तो उन्हें लगा कि पर्स बर्थ के नीचे गिर गया होगा। पूरे कोच को खंगाला लेकिन, पर्स नहीं मिला। महिला ने रविवार को बिलासपुर स्टेशन पहुंचने के बाद जीआरपी को घटना की जानकारी दी। उनकी शिकायत पर जीआरपी ने शून्य पर केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामला रायपुर का है तो रायपुर जीआरपी ही केस की जांच करेगी।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This