Tuesday, February 17, 2026

लिफ्ट के बहाने मोटर साइकिल, मोबाइल व नगदी की लूट

Must Read

लिफ्ट के बहाने मोटर साइकिल, मोबाइल व नगदी की लूट

कोरबा। लिफ्ट के बहाने मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी की लूट का मामला सामने आया हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस चौकी मानिकपुर अंतर्गत कांशीनगर नूरी मस्जिद के पास रहकर रोजी-मजदूरी का काम करने वाले शुभम से लूटपाट की गई।28 जून की रात शुभम 11 बजे अपने मोटरसायकल से दूध लेने के लिए घंटाघर ठेले के पास गया था। वहां पर रांझा कंसारी एवं सोनू अर्केल ने बोला कि हमारे पास मोटर सायकल नहीं है,मदद कर मुड़ापार हेलीपेड के पास छोड़ दो। शुभम उनको अपने मोटर सायकल से मुड़ापार के पास ले गया तो कब्रिस्तान के पास छोड़ने को कहा। वहां पहुंचे तो सतीश बेला और राम साहू शराब पी रहे थे। फिर सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीश बेला और राम साहू मिलकर शुभम को मारने पीटने का भय दिखाकर पर्स,नगदी रकम 8300 रूपये,आधार कार्ड, रियलम मी नोर्जो 58-ए प्राईम का दो सिम लगा एन्ड्राईड मोबाईल 8000 रूपये,चांदी का ब्रेसलेट, 4 नग कान का सोना का बाली कुल कीमती करीबन 29,800 रूपये को लूट कर ले गये। भयभीत शुभम पटेल ऊर्फ शुभ ने बाद में रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर आरोपी सोनू अर्केल, रांझा कंसारी, सतीश बेला, राम साहू के विरुद्ध धारा 34, 392 भादवि के तहत् जुर्म दर्ज किया गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This