लिफ्ट नहीं देने पर किया हमला, जुर्म दर्ज

Must Read

लिफ्ट नहीं देने पर किया हमला, जुर्म दर्ज

कोरबा। दर्री थाना अंतर्गत की है। सिंचाई कालोनी श्याम नगर निवासी शनि कुमार पिता अमृतलाल चौहान 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे आधार कार्ड सत्यापन का कार्य करने लाटा बस्ती की तरफ जा रहा था। रास्ते में अटल आवास निवासी शिवा और उसके साथी मिले जिन्होंने शनि कुमार से मोटर साइकिल में लिफ्ट मांगा कि हमें भी लाटा बस्ती तक छोड़ दो। शनि कुमार ने आधार कार्ड सत्यापन का जरूरी काम से जाने के लिए कह कर इन्हें लिफ्ट नहीं दिया। काम निपटा कर लौटते वक्त शनि कुमार लाटा दारू भट्टी के पास कुछ देर के लिए रुका था। शिवा और उसके दोस्त ने लिफ्ट नहीं देने पर गाली-गलौच करते हुए पटक दिया। शिवा ने हाथ में रखे पत्थर से शनि के सिर पर वार किया और दोस्त ने हाथ-मुक्का, लात से सीने में मारा। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 294, 323, 34, 506 भादवि के तहत जुर्म किया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This