Sunday, February 15, 2026

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

Must Read

लुटेरों की तलाश में जुटी पुलिस

 

कोरबा। बाइक पर सवार होकर आए दो लोगों में से एक युवक ने पानी मांगने के बहाने लूट को अंजाम दिया। दो आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।पीड़ित महिला श्याम बांगो थाना अंतर्गत माचाडोली में बुल्लर साईड सागौन प्लांट में रहती है व घरेलू काम करती है। 11 सितम्बर को उसका पति जंगल तरफ गाय-बकरी चराने चला गया था। दोपहर लगभग 12.30 बजे पीड़िता अपने घर के दरवाजा के पास अकेली खड़ी थी, उसी समय दो व्यक्ति पल्सर मोटर सायकल से आये। सड़क में एक व्यक्ति मोटर सायकल से उतरकर पास आया, जो अपने मुंह में काला कपड़ा बांधा हुआ था। पास आकर पीने के लिये पानी मांगा और अचानक गले में पहने मंगलसूत्र को झटककर अपने साथी के साथ मोटर सायकल में पीछे बैठकर भाग गया। भागते समय मोटर सायकल चलाने वाला अपने साथी को जल्दी भागो शिवा बोल रहा था, तब महिला जोर-जोर से चिल्लाई लेकिन तब तक दोनों युवक भाग गये। सोने का पुराना मंगलसूत्र में 10 ग्राम सोने का छोटा लाकेट लगा था जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रूपये बताई गई है। घटना के संबंध में गांव के लोगों को तथा पति को बताई। पता तलाश करते रहने के कारण 16 सितंबर को पति के साथ बांगो थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। धारा 392,34 भादवि के तहत जुर्म दर्ज कर पतासाजी किया जा रहा है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This