Wednesday, February 25, 2026

लेनदेन के विवाद में ग्रामीण की पिटाई

Must Read

लेनदेन के विवाद में ग्रामीण की पिटाई

कोरबा। पसान क्षेत्र के ग्राम छिंदिया के पास उधार के रुपए लेनदेन को लेकर आरोपी ने ग्रामीण से मारपीट कर दी। घटना मे ग्राम बाबूपारा में रहने वाले भजन लाल कुर्रे को चोटें आई है। पीडि़त ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीडि़त का आरोप है कि वह बाइक से घूमने के लिए छिदिंया गया था। वहा रायसिंह होटल में रूका वहां रायसिंह ने उधार का 190 रुपए की मांग की। भजन लाल ने रुपए बाद में देने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर रायसिंह ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्का से मारपीट किया। साथ ही उसकी पत्नी से भी गाली-गलौज का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This