Sunday, February 15, 2026

लेमरु जंगल के सड़क किनारे भालू का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

Must Read

लेमरु जंगल के सड़क किनारे भालू का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

कोरबा। जिले अंतर्गत वनमंडल के लेमरु वन परिक्षेत्र देवपहरी और लेमरु जंगल के बीच सड़क किनारे एक भालू का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरु कर दी है। भालू की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है इस बात का पता नहीं चल सके। वही ग्रामीणों द्वारा संभवत: सड़क हादसे में उसकी मौत होने की बात कही जा रही है। वही बहरहाल, पशु चिकित्सक के माध्यम से भालू का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जा रहा हैं की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भालू के मौत की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This