लेमरू पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 लोगों को पकड़ा

Must Read

लेमरू पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने वाले 2 लोगों को पकड़ा

कोरबा। लेमरू पुलिस द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस कड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 30 लीटर महुआ शराब जब्त किया है।आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में दुहन सिंह कंवर पिता समय लाल कंवर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू और अगर साय गोंड़ पिता बुढ़े राम उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार थाना लेमरू शामिल है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बंजारी डांड़ कटेलपार निवासी दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अवैध रूप से महुआ शराब रखकर विक्रय कर रहे हैं। सूचना पर हमराह स्टॉफ एवं गवाहों को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपीयों दुहन सिंह कंवर व आगर साय गोंड़ अपने घर के सामने में कच्ची महुआ शराब विक्रय करते मिला। दोनों के कब्जे से 30 हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम कायम किया गया है।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This