Tuesday, February 10, 2026

लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर से

Must Read

लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर से

कोरबा। एसईसीएल कोरबा पूर्व में लॉन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन 20 दिसंबर से किया जाएगा। जिसकी तैयारी एसईसीएल प्रबंधन ने शुरू कर दी है। जेसीसी सदस्यों की बैठक भी बुलाई गई। इस बैठक में दीपेश मिश्रा, धर्मा राव, मोहन प्रधान, अनूप सरकार, अशोक सूर्यवंशी, ए.विश्वास, सुरेंद्र मिश्रा, संदीप राय शामिल हुए। इन सदस्यों ने प्रतियोगिता को लेकर कई सुझाव दिए। ज्ञातव्य है कि पूरे एसईसीएल क्षेत्र में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। हर एरिया को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लिए वेलफेयर कमेटी की बैठक भी बुलाई गई जिसमें सुभाष सिंह, एस.मूर्ति, राजेश साहू, गौतम चटर्जी ने भी अपने-अपने सुझाव दिए।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This