Thursday, February 5, 2026

लोकसभा चुनाव में ननकी को समन्वयक और महतो और लांबा को सहसंयोजक का जिम्मा

Must Read

लोकसभा चुनाव में ननकी को समन्वयक और महतो और लांबा को सहसंयोजक का जिम्मा

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने समन्वयक व सह समन्वय की नियुक्ति छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों की है। जिसमें कोरबा जिला के हाई प्रोफाइल सीट पर पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं जोगेश लांबा व विकास महत्व को सहसंयोजक बनाया गया है। पूर्व में भाजपा प्रत्याशी के रूप में कोरबा लोकसभा से डॉ बंशीलाल महतो चुनाव लड़ रहे थे उस समय भी ननकीराम कंवर को पार्टी ने लोकसभा का संयोजक बनाया था और श्री महतो जीतकर सांसद बने थे। ननकीराम कंवर ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी को हर हाल मे ऐतिहासिक मतों से चुनाव जीताना है। वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारी दोनों साथ मिलकर भाजपा के प्रत्याशी के लिए काम करेंगे। बूथ मैनेजमेंट को और मजबूत किया जाएगा। सबको साथ में लेकर काम करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के मोदी सरकार के द्वारा महिला व गरीबों के लिए किए गए कार्यों व कांग्रेस के भ्रष्टाचार व घोटाला को उजागर करते हुए वोट मांगा जाएगा।

Loading

Latest News

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा श्रीमती झा ने किया वार्ड क्र. 18 में प्राथमिक शाला भवन व वार्ड क्र. 02 में विद्युत पोल विस्तार एवं लाइट...

बांकीमोंगरा: क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने...

More Articles Like This