Wednesday, January 21, 2026

लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा मौसम में बदलाव का असर, न्यनूतम और अधिकतम तापमान में 21 डिग्री का अंतर

Must Read

लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा मौसम में बदलाव का असर, न्यनूतम और अधिकतम तापमान में 21 डिग्री का अंतर

कोरबा। जिले में तेज धूप की वजह से दिन के तापमान में तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। चूभती धूप लोगों को परेशान करने लगी है। रात का पारा सामान्य होने से थोड़ी राहत है। न्यूनतम तापमान में भी जल्द ही इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री से दर्ज किया गया। मौसम में बदलाव के बीच तेज धूप और गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ्य पर वपिरित प्रभाव पड़ रहा है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, पेट व सिर दर्द की शिकायतें लेकर लोग पहुंच रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दे रहे हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रोजाना ओपीडी 700 से अधिक पहुुंच रहे हैं। बच्चों का खास ख्याल रखने को कहा जा रहा है। मौसम विभाग ने न्यनूतम और अधिकतम तापमान में 21.8 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया है। सुबह तेज धूप की वजह से गर्मी और रात का तापमान सामान्य होने से हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। गर्मी और सामान्य तापमान की वजह से स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। जिले का मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह नौ बजे से ही तेजधूप लोगों को चूभने लगी है। फाल्गुन मास के साथ ही मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया था। दिन-ब-दिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। तेज धूप की वजह से गर्मी भी तेज पडऩे लगी है। बुधवार को सुबह से ही तापमान 30 डिग्री पर पहुंच गई थी। दिन चढऩे के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सुबह लगभग 10 बजे अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान अधिक होने से वातावरण गर्म हो गया। दोपहर में तेज धूप लोगों को चूभने लगी। लोग धूप से बचने का प्रयास करते रहे। वहीं कई लोगों ने तो छतरी, गमछा सहित अन्य कपड़े का सहारा लेना शुरू कर दिया है। घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान और संस्थानों ने पंखा, कूलर और एसी चालू कर लिया है। हालांकि दोपहर बाद तापमान में गिरावट से लोगों को तेज धूप से राहत मिली। मौसम विभाग ने न्यनूतम तापमान 16.9 डिग्री दर्ज किया है।

Loading

Latest News

Palm Mall परिसर एवं आसपास पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण हेतु बैठक संपन्न

कोरबा। टी.पी. नगर स्थित Palm Mall परिसर एवं उसके आसपास मुख्य मार्ग पर अव्यवस्थित पार्किंग एवं यातायात बाधा की...

More Articles Like This