Wednesday, February 11, 2026

वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में त्योहारों की तिथियां बदली

Must Read

वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में त्योहारों की तिथियां बदली

कोरबा। इस साल देवशयनी एकादशी के पहले पडऩे वाले त्योहार 2023 की अपेक्षा एक पखवाड़ा देरी से आएंगे। चातुर्मास के दौरान आने वाले अधिकांश पर्व एक पखवाड़ा जल्दी आएंगे।नववर्ष की शुरूआत के साथ ही वर्ष 2024 का आगाज हो चुका है। वर्ष 2023 के मुकाबले 2024 में त्योहारों की तिथियां बदला हुआ रहेगा।पिछले साल की अपेक्षा इस साल अग्रेंजी कैलेंडर के अनुसार त्योहारों की तिथियों में 10 दिन के अंतर का आगे- पीछे दिखाई देगा। होली पर्व पखवाड़ा भर बाद आएगा। वहीं रक्षाबंधन, गणेशोत्सव, दीपावली, शारदीय नवरात्रि और दशहरा पर्व जल्दी आएंगे। इसकी वजह वर्ष 2023 में अधिकमास को बताया जा रहा है। एक माह अधिक था। पंडित राजेंद्र धर दीवान ने बताया कि त्योहारों की गणना हिन्दी पंचांगों के अनुसार से की जाती है। इसके लिए हिन्दी का माह और तिथि निर्धारित है। हिन्दी पंचांग के अनुसार उसी तिथि पर त्योहार मनाए जातें, लेकिन अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हिन्दी कैलेंडर हर तीसरे साल अधिकमास होता है। इस कारण एक माह की अवधि बढ़ती है। इसलिए कैलेंडर की गणना के हिसाब से त्योहार आगे-पीछे हो जाते हैं।

Loading

Latest News

नकटीखार में अवैध शराब बनाकर की जा रही बिक्री, ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत कर की कार्रवाई की मांग

कोरबा।ग्राम नकटीखार के कई घरों में अवैध रूप से शराब बनाकर बेचने का काम धड़ल्ले से किया जा रहा...

More Articles Like This