Sunday, February 1, 2026

वारंटियों की हो रही धरपकड़, सप्ताहभर में 62 वारंटी पकड़ाए

Must Read

कोरबा। जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। अभियान के तहत वारंटियों की धरपकड़ की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने कुछ 36 वारंटियों को पकड़ने में सफलता पाई है। यदि सप्ताह भर के भीतर हुई वारंट तामिली की बात करें तो 62 वारंटी न्यायालय पेश किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने अपराधों पर नियंत्रण व अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने दिशा निर्देश जारी किया है। उनके निर्देश एएसपी लखन पटले व नितीश ठाकुर के मार्गदर्शन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कुल 36 वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें 27 गिरफ्तारी व 9 स्थायी वारंटी शामिल हैं। पुलिस के हत्थे चढे सभी वारंटी जमानत पर रिहा होने के बाद फरार चल रहे थे। खास तो यह है कि सप्ताह भर से चल रहे अभियान के तहत पकड़े गए वारंटियों की संख्या 62 पहुंच गई है। पुलिस वारंटियों पर नजर रखी हुई है। जिला पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि शांति सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध, अवैध शराब निर्माण व विक्री की सूचना तत्काल नजदीकी थाने, चौकी अथावा कंट्रोल रूम में दें। पुलिस सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखेगी।

Loading

Latest News

More Articles Like This