Friday, February 6, 2026

वार्षिक परीक्षा पद्धति से पहले के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी

Must Read

कोरबा। सेमेस्टर परीक्षा के साथ ही अब वार्षिक परीक्षा पद्धति से पहले के कार्यक्रम का शेड्यूल अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर ने जारी कर दिए हैं। 4 फरवरी को जारी सर्कुलर में बताया है कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेजों के सभी संकायों की वार्षिक पद्धति की परीक्षाएं होनी है। मुख्य परीक्षा 2025-26 में शामिल होने वाले सभी वार्षिक पद्धति के स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष के नियमित, भूतपूर्व, स्वाध्यायी, पूरक (अंतिम अवसर) और करना होगा। छात्रों को नामांकन स्नातकोत्तर पूर्व, अंतिम (स्वाध्यायी) व डिप्लोमा नियमित, भूतपूर्व के साथ ही साथ बीएड द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेशित नियमित, भूतपूर्व छात्र-छात्राओं को नामांकन व परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी बिलासपुर के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार वार्षिक पद्धति की मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए संबंधित कक्षाओं के छात्रों को 12 फरवरी तक ऑनलाइन परीक्षा के साथ नामांकन के लिए भी ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 250 और परीक्षा आवेदन के लिए 200 रुपए विलंब शुल्क भी देना होगा। यहां बताना होगा कि नई शिक्षा नीति 2020 के तहत कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू हो चुका है। बीते दो सत्र से यूजी की कक्षाएं भी इस पद्धति से लग रही हैं और परीक्षाएं भी आयोजित रही हैं। ऐसे में इसके पहले से संचालित शेष कक्षाओं की मुख्य परीक्षा अभी भी वार्षिक पद्धति के अनुसार होनी हैं। इसके लिए छात्रों को प्रक्रिया पूरी करने समय दिया है। प्रक्रिया पूरी करने के लिए छात्रों के लिए यह अंतिम अवसर होगा।

Loading

Latest News

न्यायालय के आदेश पर राजस्व विभाग के 3 अधिकारी गिरफ्तार,सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ से जुड़ा है मामला

कोरबा। सीमांकन प्रतिवेदन में छेड़छाड़ करने के मामले में राजस्व विभाग के 3 अधिकारी जेल भेजे गए हैं। भूषण...

More Articles Like This