Thursday, January 22, 2026

वाहनों में लगाए जाएंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

Must Read

वाहनों में लगाए जाएंगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट

कोरबा। परिवहन विभाग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाते समय वाहनों के फिटनेस, पीयूसी और दस्तावेजों की जांच होगी। इस दौरान गड़बडी़ मिलने पर नंबर प्लेट नहीं लगाया जाएगा। साथ ही अनफिट वाहनों को फिटनेस कराने के बाद ही नंबर प्लेट लगाया जाएगा। वहीं, 15 साल पुराने और अनफिट वाहनों को चिह्नांकित किया जाएगा। साथ ही कंडम हो चुके वाहनों को सडक़ों से बाहर करने की कार्रवाई होगी। इससे बिना टैक्स और फिटनेस के चल रहे वाहनों की पहचान होगी। वहीं, दूसरी तरफ सडक़ हादसों को रोकने में मदद मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा दो कंपनियों को नंबर प्लेट लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। नियमानुसार ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद उन्हें नंबर प्लेट जारी किया जाएगा। इसके लिए नंबर प्लेट लगाने वाली कंपनी को जरूरी जानकारी दी गई है। जांच के दौरान पंजीयन नंबर डालते ही वाहन के संबंध में सभी जानकारियां दिखाई देंगी। इससे किसी भी तरह के फर्जीवाड़ा को रोकने में मदद मिलेगी। बता दें कि 2019 के पहले की पंजीकृत करीब 50 लाख वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। प्रदेशभर में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू होगा। वाहनों की संख्या के साथ ही उनकी क्षमता सहित पूरा रेकॉर्ड दिखाई देने पर वाहनों की वास्तविक संख्या की जानकारी मिलेगी। निर्धारित अवधि के बाद वाहनों की जांच करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे वाहनों को चिन्हांकित करने में मदद मिलेगी। वहीं, टैक्स जमा नहीं करने वाले वाहनों से बकाया वसूली की जाएगी। इससे राज्य सरकार को राजस्व सहित सडक़ हादसा रोकने में मदद मिलेगी।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ में दो पैर वाला मूसवा, खा रहा है धान: सांसद श्रीमती महंत

कोरबा। लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत आज 20 जनवरी 2026 को कोरबा कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में जिला विकास...

More Articles Like This