Tuesday, February 24, 2026

वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने के दौरान हादसा, ट्रक पलटा

Must Read

वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने के दौरान हादसा, ट्रक पलटा

कोरबा। एसईसीएल की खदानों में हादसों का क्रम जारी है। लगातार हो रहे हादसों से खदान में काम करने वाले कर्मियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है। दीपका खदान में वोल्वो ट्रक पलट गया। घटना रविवार की बताई गई। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं होने से बड़ा हादसा टल गया। वाहन चलाने की ट्रेनिंग देने के दौरान हादसा होने की जानकारी सामने आई है। इस दुर्घटना में ट्रेनर व प्रशिक्षु चालक बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक दीपका खदान की एक आउटसोर्सिंग कंपनी का ट्रेनर अपने कर्मचारी को वोल्वो ट्रक चलाने की ट्रेनिंग दे रहा था, तभी प्रशिक्षु चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया और हॉल रोड पर ही कुछ दूर आगे जाकर ट्रक पलट गया। ट्रक में बैठा ट्रेनर व प्रशिक्षु चालक किसी तरह बाहर निकले तो एसईसीएल व निजी कंपनी प्रबंधन ने राहत की सांस ली। बताया गया कि हॉल रोड में जिस जगह पर वोल्वो ट्रक पलटा, उससे कुछ दूरी पर आगे खाई थी। इस कारण बड़ा हादसा टल गया। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से हादसे की पुष्टि होना बाकी है।

Loading

Latest News

राशन दुकानों में भंडारण-वितरण की समीक्षा करने एसडीएम को दिए निर्देश, राशन दुकानों में खाद्यान्न का भंडारण और वितरण सुनिश्चित कराएंः कलेक्टर

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की।उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन...

More Articles Like This