Thursday, February 12, 2026

विकास नगर कॉलोनी के आवास में मिला शव

Must Read

विकास नगर कॉलोनी के आवास में मिला शव

कोरबा। जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर कॉलोनी के आवास क्रमांक 449 के सामने से रविवार की सुबह तेज दुर्गंध आने लगी। घर के सामने का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था।पड़ोसियों ने झांककर देखा तो एक व्यक्ति जमीन पर पड़ा हुआ था। जिसका शरीर फुल चुका था। लोगों ने तत्काल कुसमुंडा पुलिस को इसकी सूचना दी। मृतक का नाम रेशम बढ़ाई बताया जा रहा है, जो एसईसीएल महिला कर्मी रामेश्वरी का भाई था। रामेश्वरी की मौत भी पहले हो चुकी थी, जिसके बाद उसका भाई क्वाटर में अकेले रह रहा था। कुछ महीनों से वह कही सडक़ किनारे पड़े मिल जाता था, कुछ दिन पूर्व विकास नगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के सामने वह अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे टेंट व्यवसाई सुरेश जैन ने खाने पीने की समान उपलब्ध कराया था। वहीं उसकी दुखद स्थिति को देखते हुए क्षेत्र के पार्षद अमरजीत सिंह ने जिला अस्पताल दाखिल कराया था। उस वक्त बताया गया की खाना नहीं खाने की वजह से कमजोरी आ गई थी। कुछ दिन अस्पताल में रखने के बाद उसकी छुट्टी कर दी गई थी।इसी बीच आज रविवार की सुबह वह मृत अवस्था में घर में मिला है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही हैं।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This