विदाई के बेला में ठंड, तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव

Must Read

विदाई के बेला में ठंड, तापमान में हो रहा उतार-चढ़ाव

कोरबा। ठंड विदाई की बेला में है। अब धीरे धीरे गर्मी की शुरूवात होगी। मौसम हर दो दिन में बदल रहा है। इसकी वजह से तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। जिले में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढक़र 33 के करीब पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ है। सुबह के बाद दोपहर में भी बदली छाई रह रही है। मौसम साफ होने से तापमान में कमी आने के बाद ठंड फिर से बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार अब तापमान बढऩे से दिन में गर्मी लग रही है।न्यूनतम तापमान भी बढऩे से रात में हल्की ठंड लग रही है। बदली छाने से भी ठंड में कमी आई है। अभी 2 दिन तक तापमान में कमी आएगी।लेकिन शुक्रवार को फिर से तापमान बढ़ेगा।फरवरी में भी तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। पहले ही सप्ताह में तापमान बढऩे के बाद फिर से बारिश की संभावना रहेगी।

Loading

Latest News

अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने चलेगा अभियान, 2 लाख बिजली उपभोक्ताओं की होगी ई-केवाईसी

कोरबा। जिले में अवैध व फर्जी बिजली कनेक्शन का पता लगाने 2 लाख उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जाएगी। मीटर...

More Articles Like This