Friday, February 6, 2026

विद्यार्थियों को नदी पार कर जाना पड़ रहा विद्यालय

Must Read

विद्यार्थियों को नदी पार कर जाना पड़ रहा विद्यालय

कोरबा। जिले के बडग़ांव ग्राम पंचायत के लोगों को बारिश के दिनों में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। यहां आज तक विकास के काम नहीं हुए। आज स्थिति यह है की यहां के विधार्थी नाव के सहारे जान जोखिम में डाल विद्यालय जा रहे हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर बडग़ांव पंचायत बारिश के समय दो भागों में बंट जाता है। बांगो बांध का डुबान क्षेत्र होने से ग्राम के गंधार नाले में पानी भरा रहता है। ग्राम बडग़ांव के खालपारा के साथ ग्राम चिकटीगड़ई से संपर्क टूट जाता है। इससे विद्यालय जाने वाले छात्र व ग्रामीण नाव का सहारा लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया की यह स्थिति बारिश के बाद दिसंबर तक रहती है। पानी कम होने पर लोग आसानी से आवाजाही करते हैं। यह दोनों बस्ती मुख्य मार्ग से कट जाती है। यहां पुल बनाने की घोषणा पूर्व में की गयी पर पूरी नहीं हुई। सडक़ मार्ग से जाने पर 15 से 20 किमी लामपहाड़ की ओर से घूमना पड़ेगा। विद्यालय जाने वाले विद्यार्थी आराम से नाव चला लेते हैं।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This