Wednesday, February 4, 2026

विद्युत विभाग की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, गर्मी के बाद अब बरसात में भी नहीं सुधरी व्यवस्था

Must Read

विद्युत विभाग की मनमानी से ग्रामीणों में आक्रोश, गर्मी के बाद अब बरसात में भी नहीं सुधरी व्यवस्था

कोरबा। गर्मी के बाद अब बरसात में भी विद्युत विभाग की लचर व्यवस्थाओं से रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण उपभोक्ता हलाकान हैं। लगातार दूसरे दिन तुमान फीडर में रात को बिजली गुल रही। रात 1 बजे तक बिजली नहीं आई । साफ मौसम में विद्युत कटौती से जनता आक्रोशित है।
देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महती योगदान देने वाला उर्जानगरी कोरबा की जनता को हर साल लचर विद्युत वितरण व्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ता है । गर्मी के बाद अब उमसभरी बरसात में भी ग्रामीण अंचल में लोगों की तकलीफें बढ़ गई है। बरपाली विद्युत वितरण केंद्र के अंतर्गत आने वाले तुमान सब स्टेशन के दो दर्जन से अधिक गांव पिछले 4 घण्टे से अंधेरे में डूबे रहे। लोगों में विद्युत वितरण केंद्र बरपाली के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना कार्य व्यवहार की वजह से हर साल नाराजगी रहती है। बावजूद इसके इस फीडर में निर्बाध विद्युत व्यवस्था को लेकर संजीदा नहीं रहे। बुधवार की रात 10 बजे से तुमान फीडर के सलिहाभांठा, बंधवाभांठा, पकरिया, सरईडीह, तुमान, चिकनीपाली, पठियापाली, सुपातराई, ढोंढातराई,लबेद सहित दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे रहे। बरपाली फ़ीडर के भी दर्जनों ग्राम शाम 6 बजे से बिजली गुल रही।

Loading

Latest News

ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर...

कोरबा। ग्राम पंचायत धनगांव में 15 वें वित्त की राशि में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आने के बाद...

More Articles Like This