विधानसभावार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों की हुई तैनाती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

Must Read

विधानसभावार कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के रूप में अधिकारियों की हुई तैनाती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किए आदेश

कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय परिसर में आबंटित विधानसभा वार रिटर्निंग ऑफिसर कक्षों एवं जिला कार्यालय के 100 मीटर परिसर के अंदर सुरक्षा हेतु तहसीलदार के. के. लहरे एवं अतिरिक्त तहसीलदार कोरबाअमित केरकेट्टा को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वही इसी प्रकार कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-20 रामपुर हेतु नायब तहसीलदार चन्द्र भूषण चन्द्रा, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-21 कोरबा हेतु नायब तहसीलदार सुश्री सविता सिदार, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-22 कटघोरा हेतु नायब तहसीलदार धनेश्वर तथा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 23 पाली तानाखार हेतु नायब तहसीलदार सुनील गुप्ता की ड्यूटी निर्धारित की गई है। वही उक्त कार्य संपादन हेतु सुश्री रुचि शार्दुल डिप्टी कलेक्टर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। उपरोक्त ये सभी अधिकारी-कर्मचारी दिनेश कुमार नाग अपर कलेक्टर के मार्गदर्शन में कार्य संपादित करेंगे।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This