विधानसभा उप-चुनाव में विधायक फूलसिंह राठिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए सेक्टर प्रभारी, पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा
कोरबा। 51-रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा उप-चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार-प्रसार के सफल संचालन के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निर्देशानुसार सेक्टरवार प्रभारी एवं सह-प्रभारीगण नियुक्त किया गया है। जिसमें रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को सेक्टर प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशा) मलकीत सिंह गैदू ने संबंध में आदेश जारी किया है। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया को 51-रायपुर नगर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के पं. भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 57 के सेक्टर प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्री राठिया बूथ क्रमांक 37 मतदान केंद्र शा.पू.मा. शा. विवकोनंद नगर रायपुर, बूथ क्रमांक 45 प्यारेलाल यादव हि. उ.मा.वि. बैरनबाजार रायपुर कक्ष क्र. 01, बूथ क्रमांक 46 प्यारेलाल यादव हि. उ.मा.वि. बैरनबाजार रायपुर कक्ष क्र. 02, बूथ क्रमांक 47 प्यारेलाल यादव हि. उ.मा.वि. बैरनबाजार रायपुर कक्ष क्र. कक्ष क्र. 03 और बूथ क्रमांक 52 नगर निगम कार्यालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। सह प्रभारीद्वय अनिल चौहान और अमित नायडू उनका सहयोग करेंगे। आदेश में प्रभारी महामंत्री श्री गैदू ने सेक्टर प्रभारी, सह-प्रभारी पदाधिकारियों से आग्रह है कि अविलंब अपने-अपने प्रभार सेक्टर में पहुंचकर स्थानीय ब्लाक अध्यक्ष, वार्ड प्रभारी, वार्ड, बूथ अध्यक्षों सहित पार्षद, पूर्व प्रत्याशी से सम्पर्क व समन्वय स्थापित कर चुनावी गतिविधियों को गति प्रदान करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें। उनके द्वारा की गयी कार्यवाही, प्रतिवदेन से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराने कहा गया है। विधायक फूलसिंह राठिया ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। पार्टी को विजयश्री दिलाने वे कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। ज्ञात रहे कि गत विधानसभा चुनाव में श्री राठिया ने अपने कुशल रणनिती के सहारे भारी मतों से रामपुर विधानसभा क्षेत्र में जीत अर्जित की थी। उनके अनुभव का निश्चित ही पार्टी संगठन को लाभ होगा।
![]()




























