Wednesday, February 11, 2026

विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पदाधिकारियों को किया गया रिचार्ज, प्रदेश प्रभारी गुरमीत सिंह होरा व प्रदेश संयोजक अनूप वर्मा ने ली बैठक

Must Read

विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पदाधिकारियों को किया गया रिचार्ज, प्रदेश प्रभारी गुरमीत सिंह होरा व प्रदेश संयोजक अनूप वर्मा ने ली बैठक

कोरबा। आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर युवा कांग्रेस सोशल मीडिया की गति तेज हुई है। इसी तारतम्य में कोरबा जिला की निर्धारित बैठक में युवाओं को सोशल मीडिया की ताकत और बढ़ रहे प्रभाव के बारे में बताया गया। नई कार्यकारिणी हेतु युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी गुरमीत सिंह होरा व प्रदेश युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के संयोजक अनूप वर्मा के विशेष आथित्य में बैठक सम्पन्न हुई। महेश मैत्री जिला समन्वयक युवा कांग्रेस सोशल मीडिया ग्रामीण के नेतृत्व में युवाओं ने एकजुट होकर सोशल मीडिया के माध्यम से छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार द्वारा किये जा रहे जनहित कार्यो व विभिन्न योजनाओं को आमजन तक पहुचाने का संकल्प लिया। संकल्प लिया कि फिर एक बार कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में बनाएंगे। बैठक में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस की प्रदेश महासचिव रूबी तिवारी, प्रदेश महासचिव सहज्जाद आलम, जिला महासचिव मधुसूदन दास, जिला महासचिव प्रहलाद, पूर्व जिला महासचिव दीपक दास, ओबीसी प्रदेश प्रवक्ता पंकज सोनी, प्रदेश संयोजक दीपक साहू, मितेश यादव, गोपाल कंवर, हीरा पैकरा, विवेक शुक्ला, लक्ष्मी बंजारे, निखिल राठौर, विनोद मरकाम, शिवम श्रीवास, दुष्यंत सिदार, और बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसी शामिल हुए।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This