Thursday, February 19, 2026

विधानसभा निर्वाचन 2023:- उड़नदस्ता दल का किया गया गठन

Must Read

विधानसभा निर्वाचन 2023:- उड़नदस्ता दल का किया गया गठन

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उड़नदस्ता दल का गठन कर विभिन्न अधिकारियों कर्मचारियों का नोडल अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी निर्धारित की गई है। जिसके अंतर्गत जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक- 20 रामपुर हेतु नायब तहसीलदार देवेन्द्र कुमार भगत मोबाइल नंबर 7879315143 को नोडल अधिकारी व राजस्व निरीक्षक कन्हैया लाल 8319173906, जयपाल सिंह 8103652058 व खेलन प्रसाद सूर्यवंशी 9098600094 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 21 कोरबा हेतु नायब तहसीलदार लक्ष्मण कुमार राठिया मोबाइल नंबर 8959948765 को नोडल अधिकारी व राजस्व निरीक्षक अश्वनी राठौर 9303430739, राजेश चौहान 7999371658 व पुरषोत्तम धाकड़े 9617679852 को सहायक नोडल, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 22 कटघोरा हेतु नायब तहसीलदार महेश्वर सिंह उईके मोबाइल नंबर 8889723680 को नोडल अधिकारी व राजस्व निरीक्षक योगेन्द्र बैस 9827961904, प्रवीण राजपूत 7999642168 व पुरषोत्तम धाकड़े 9617679852 को सहायक नोडल एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक – 23 पाली तानाखार हेतु नायब तहसीलदार हरदीबाजार सुमन दास मानिकपुरी मोबाइल नंबर 8458850970 को नोडल अधिकारी व राजस्व निरीक्षक नंद किशोर सिंह 9131213286, कमलेश साहु 9340003715 व चक्रधर सिंह सिदार 9424188719 को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उड़नदस्ता दला का नोडल अधिकारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सुश्री भूपेन्द्र बंजारे को नियुक्त किया गया है।

Loading

Latest News

पुलिस कर्मी राजेश कंवर पर फिर लगा दबंगई का आरोप, जबरन वाहन उठाने, अभद्र व्यवहार, धक्का-मुक्की, मोबाईल छीनने की कोशिश तथा गाली-गलौज करने की...

कोरबा। बांकी मोंगरा थाना में पदस्थ पुलिस कर्मी की दबंगई बढ़ती जा रही है। अनाचार पीड़िता पर समझौता करने...

More Articles Like This