Wednesday, August 27, 2025

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हटाए गए अफसरों के निकाय चुनाव में जोड़े गए नाम, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक और नमूना किया पेश

Must Read

विधानसभा व लोकसभा चुनाव में हटाए गए अफसरों के निकाय चुनाव में जोड़े गए नाम, कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक और नमूना किया पेश

कोरबा। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के बाद अब कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का एक और मामला सामने लाया है। उन्होंने दस्तावेज पेश करते हुए कहा कि विधानसभा 2023 और लोकसभा 2024 के चुनाव के दौरान पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के सरकारी आवास में रहने वाले चार में से तीन पूर्व कलेक्टर रानू साहू, मोहम्मद कैसर अब्दुल हक एवं किरण कौशल का नाम मतदाता सूची से हटा कर दुरुस्त कर लिया गया था, लेकिन नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पुन: इन अधिकारियों के नाम जोड़ दिये गए।
श्री यादव ने सवाल उठाते हुए कहा है कि भूलवश नाम नहीं हटाए जाने का मामला मानवीय त्रुटि हो सकती है पर हटाए हुए नामों को पुन: सूची में जोड़कर प्रकाशन किया जाना जानबूझ कर की गई गलती प्रतीत हो रहा है। इसके लिये सीधे तौर पर निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारी व अधिकारी दोषी हैं। तत्काल इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। श्री यादव ने हैरत इस बात पर जताया है कि मतदाता सूची में व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी उजागर होने के बाद उस पर ठोस कदम उठाते हुए सूची दुरुस्त करने की जगह उल्टे कलेक्टर अजीत वसंत नियम कायदों की जानकारी दे रहे हैं। यह बात भला कौन नहीं जानता कि यदि चुनाव परिणाम से प्रत्याशी सहमत नहीं होता है तो वह निर्धारित समय पर कोर्ट में याचिका दायर कर सकता है। श्री यादव ने कहा है कि कायदे बताने की जगह कायदों का पालन करते हुए निर्वाचन कार्य में किये गए गलतियों को सुधारा जाए। नियम के तहत् लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को चिन्हित कर विभागीय प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही किया जाए।

Loading

Latest News

महिलाओं ने करू भात खाकर रखा तीज व्रत, पति की दीर्घायु के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत, परिवार की सुख समृद्धि की कामना

महिलाओं ने करू भात खाकर रखा तीज व्रत, पति की दीर्घायु के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत, परिवार की...

More Articles Like This