Friday, February 13, 2026

विभागीय आवास में एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी

Must Read

विभागीय आवास में एसईसीएल कर्मी ने लगाई फांसी

कोरबा । कुसमुंडा क्षेत्र में एक एसईसीएल कर्मी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। कुसमुंडा परियोजना में केटेगिरी 1 कर्मी गोपालराम 42 वर्ष विकासनगर कुमसुंडा के आवास क्रमांक एम -444 में रहता था। उसके साथ सूरत लाल भी निवास करता था। सूरत सोमवार को अपने गांव चला गया था। मंगलवार की सुबह गोपाल से संपर्क करने का प्रयास उनके साथियों ने किया। क्वाटर जाकर देखा तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका पर कुसमुंडा पुलिस से संपर्क किया गया। पड़ोसियों के सामने दरवाजे को तोड़ा गया। भीतर जाकर देखा तो गोपालराम का शव फंदे पर लटक रहा था। मृतक मूलत: भटगांव का रहने वाला था। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है कि उसने आत्मघाती कदम किन कारणों को लेकर उठाया।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This