विरोध के बाद रेल्वे ने निकाला हाइट गैज

Must Read

विरोध के बाद रेल्वे ने निकाला हाइट गैज

कोरबा। शहर के उषा कॉम्प्लेक्स के पास स्थित सिटी रेलवे फाटक के दोनों ओर रेलवे द्वारा हाइट गैज लगाया जा रहा था, जिससे रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे पहले से संकरा उक्त जगह और भी संकरा हो जा रहा था। इस कारण रेलवे फाटक के दोनों ओर जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी।राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। इस पर महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुंदर सोनी समेत कांग्रेसी नेताओ ने हाइट गैज लगाने का विरोध किया था। स्थानीय व्यवसायी समेत शहर वासियों के विरोध को देखते हुए रेलवे ने उक्त स्थान से हाइट गैज निकाल दिया। इसके साथ ही राहगीरों को राहत मिल गई।

Loading

Latest News

पशुपालन विभाग का अमला घर घर जाकर करेगा पशुओं का टीकाकरण, मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न

कोरबा। पशु चिकित्सालय भैसमा अंतर्गत ग्राम मसान और कटबितला में पशु जागरूकता शिविर संपन्न हुए। गौरतलब हो कि आगामी...

More Articles Like This