Thursday, February 12, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विशेष पहल, प्लास्टिक प्रदूषण रोकने पर फोकस

Must Read

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम 2.0 अभियान की शुरुआत, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विशेष पहल, प्लास्टिक प्रदूषण रोकने पर फोकस

कोरबा। जिले में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग की ओर से विशेष जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । इस मौके पर “एक पेड़ माँ के नाम 2.0” अभियान की भी शुरुआत की गई । इसका उद्देश्य पर्यावरणीय जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगो को प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूक करना है । केंद्र और प्रदेश सरकार के निर्देश पर 5 जून से 30 सितंबर तक यह अभियान चलेगा जिसके तहत प्रदेश में 2.75 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वन कक्ष क्रमांक 989 आरटीओ ऑफिस कोरबा के ठीक सामने किया गया । इस अवसर पर महापौर नगर पालिका निगम संजू देवी राजपूत द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस व एक पेड़ माँ के नाम के तहत कार्यक्रम स्थल पर लगाए जा रहे 200 पौधों के रोपण की जानकारी देते हुए सभी नागरिकों को पौधे लगाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा बताया गया कि पूरे जिले में इस अभियान का संचालन किया जाएगा तथा नव निर्मित प्रधानमंत्री आवास में भी इस अभियान के अंतर्गत पौधा रोपण किया जाएगा।वनमंडलाधिकारी कोरबा मयंक अग्रवाल ने वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर देश व समाज को प्लास्टिक मुक्त बनाने की अपील की गई है, हमे अपनी दिनचर्या में कम से कम प्लास्टिक का उपयोग करना चाहिए क्योंकि इससे ना केवल पर्यावरण दूषित होता है जीव जंतु के लिए भी घातक है। एक पेड़ माँ के नाम 2.0 के तहत वन विभाग द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है । इस वृहद पौधा वितरण अभियान का उद्देश्य राज्य में व्यापक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है। इस वर्ष किसान वृक्ष मित्र योजना हेतु वनमंडल कोरबा में 2 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य रखा गया है। किसान वृक्ष मित्र योजना का उद्देश्य किसान व अन्य हितग्राहियों की निजी भूमि पर व्यावसायिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देना है जिससे लकड़ी व अन्य वन उत्पादों से आय प्राप्त होगी, वृक्षारोपण से पर्यावरण सुरक्षित होगा और वन उत्पादों के प्रसंस्करण से रोजगार के अवसर पैदा होंगे । इस योजना से जुड़ने के लिए हितग्राही अपने नजदीकी परिक्षेत्र कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे , एसडीओ उत्तर कोरबा आशीष खेलवार, एसडीओ दक्षिण कोरबा सूर्यकांत सोनी , संलग्नाधिकारी वनमंडल कोरबा तोषी वर्मा, डिवीज़न मैनेजर वन विकास निगम कोरबा दिवाकर पाठक, अर्चना पैकरा प्रशिक्षु सहायक वनसंरक्षक, वनपरिक्षेत्र अधिकारी बालको जयंत सरकार , वनपरिक्षेत्र अधिकारी कोरबा मृत्युंजय शर्मा, वनपरिक्षेत्र अधिकारी कुदमुरा गुटूर साय पैकरा, वन विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण, एनसीसी कोरबा के छात्र छात्रायें, ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय के अधिकारी, छात्र छात्रायें, श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय के अधिकारी, छात्रायें, नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की टीम, विज्ञान सभा की टीम, आरसीआरएस की टीम मौजूद रही ।

Loading

Latest News

जवाली के पांच जोड़ो ने मुख्यमंत्री निर्धन कन्या सामूहिक विवाह योजना का लिया लाभ –

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के अंतर्गत ग्राम जवाली के पांच जोड़ों ने लिया...

More Articles Like This