Friday, February 13, 2026

विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में महाशिवरात्रि पर्व का किया गया आयोजन

Must Read

विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में महाशिवरात्रि पर्व का किया गया आयोजन

कोरबा। प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय सेवाकेंद्र विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। 88वां त्रिमुर्ति शिव जयंती के अवसर पर अतिथि महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सेवाकेंद्र प्रभारी बीके रुक्मणी दीदी, सहसंचालिका बीके बिंदु दीदी उपस्थित थी। अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर केक काटा गया। संस्था के प्रांगण में ध्वज भी फहराया गया। इस अवसर पर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि परमात्मा के पालना में हम सब पल रहे हैं। इस परिवार से जुडक़र जो आत्म संतुष्टि व प्रसन्नता मिलती है वह कहीं और नही मिल सकती। डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि ईश्वरीय शक्ति हमेशा हम सबका ख्याल रखती है। संस्था के बारे में उन्होने कहा कि यह बहुत बड़ा मेडिटेशन सेंटर है, जहाँ सभी धर्म के लोग यहाँ आते हैं। हर घर में शांति हो, खुशहाली हो इसके लिए सबसे पहले अपने मन में शांति चाहिए। किसी को भी कमजोर न समझे। अगर मन में शांति है तो वह बहुत कुछ कर सकता है। बीके रुक्मणी दीदी ने कहा कि उस परमपिता परमात्मा से मंत्रो के माध्यम से कार्य सिद्ध करने का एहसास कर रहे हैं। जब हम परमात्मा शिव को अपना पिता और स्वयं को उनका बच्चा स्वीकार करते है। तब हमें परमात्मा की गोद में होने का एहसास होने लगता है। हम मंत्रो तक सीमित न रहें। वो परमपिता परमात्मा शिव आया है, ज्ञान, प्रेम, सुख, शांति, आनदं से झोली भरने के लिए। बीके बिंदू दीदी ने शिवरात्रि का रहस्य बताया। कवियत्री अंजना सिंह ठाकुर ने बहुत सुंदर शिव श्लोक सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। बीके सूरज भाई ने भी अपनी मधुर गायिकी से समां बांधा। मंच संचालन का शेखर राम द्वारा किया गया। महाशिवरात्रि के अवसर पर संस्था के भाई बहनों ने विशाल शोभा यात्रा का विशेष रूप से आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ.केसी देबनाथ, कमल कर्माकर, लवलीन गांधी, रश्मि शर्मा तथा संस्था के भाई बहनों की उपस्थित थे।

Loading

Latest News

उज्जवल भविष्य के निर्माण में स्कूली शिक्षा मजबूत नींव: नाथन, बीकन स्कूल सीएसईबी में विदाई समारोह आयोजित

कोरबा। स्कूली जीवन को गोल्डन लाइफ कहा जाता है। स्कूल में बिताए दिन हमें हमेशा याद रहते हैं। स्कूल...

More Articles Like This