विषैले सर्प के काटने से युवक की मौत

Must Read

विषैले सर्प के काटने से युवक की मौत

कोरबा। रात में सोते समय युवक के बिस्तर में करैत सांप चढ़ गया। कान के पास उसके रेंगने पर गुदगुदी होने से युवक ने नींद में उसे हटाने लगा। इस दौरान करैत ने हाथ में काट लिया। इससे युवक की मौत हो गई। पाली विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत सैला निवासी ओम नम: शिवाय कंवर (25) शुक्रवार की रात अपने घर में बिस्तर पर सो रहा था। तडक़े करीब 4 बजे बिस्तर पर पहुंचे करैत सांप के रेंगने पर उसे कान के पास गुुदगुदी होने लगी। नींद की वजह से उसने ज्यादा ध्यान नहीं देते हुए सांप को पकडक़र हटाने लगा। इस दौरान सांप ने उसके हाथ के पास काट लिया। परिजन उसे लेकर पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां उसे भर्ती क उपचार किया गया। बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This