Thursday, February 5, 2026

विष्णुदेव की सरकार सांय-सांय नहीं आंय बांय चल रही, विष्णुदेव साय अच्छे व्यक्ति पर सरकार में उनकी नहीं चल रही: डॉ महंत

Must Read

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अच्छे व्यक्ति हैं, पर उनकी नहीं चल रही है। विष्णु देव साय की सरकार सांय-सांय नहीं बल्कि आंय बांय चल रही है। साय सरकार में दो वर्षों में इतनी उगाही है। छत्तीसगढ़ 3 वर्ष इस सरकार में कैसे चलेगी यह चिंतनीय है। उक्त बातें प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने कही। डॉ महंत ने कहा कि प्रदेश में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। विपक्ष की सुनवाई नहीं है। हां जरूर मीडिया की सुनवाई अवश्य है। प्रदेश में सूखा नशा धड़ल्ले से चल रहा है। मनरेगा को लेकर उन्होंने कहा कि मनरेगा में पूर्व की व्यवस्था अच्छी है। मनरेगा के नियमों में बदलाव से भ्रष्टाचार बढ़ेगा और केंद्र सरकार पंचायतों की ताकत छीनकर सब कुछ अपने हाथ में ले रही है। भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलने के साथ-साथ इसका बजट भी कम कर रही है, मजदूरों के अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज, धर्म, जंगल, जमीन और आदमी आदमी को बांट देना चाहते हैं। यह भाजपा की नीति है।एसईसीएल के खदान प्रभावित भू विस्थापितों को लेकर उन्होंने कहा कि भू विस्थापितों के अधिकारों के लिए 35 विपक्ष के विधायक भू विस्थापितों के आंदोलन में बैठेंगे। डॉ महंत ने कहा कि देश की स्थिति चिंतनीय है। किसान परेशान है। भाजपा हिंदू राष्ट्र की बात करती है और दूसरी और शंकराचार्य के साथ ऐसा व्यवहार किया गया। हाईकोर्ट ने 64 भर्ती को निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट रहेगी तभी प्रदेश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि फार्म 7 में कम से कम पांच लोगों के नाम काटे गए हैं। हर बूथ में 200 नाम काटे जा रहे हैं। प्रेस वार्ता में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, कांग्रेस नेता हरीश परसाई, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर व ग्रामीण अध्यक्ष मनोज चौहान मंचस्थ थे।

फ्लोरा मैक्स व टूटे पुल मामले में लेंगे संज्ञान
डॉ महंत से फ्लोरा मैक्स से संबंधित मामले सवाल पूछा गया कि पुलिस अधीक्षक कोरबा के माध्यम से सिविल लाइन थाना में 120 करोड़ रुपए का एफआईआर हुआ है l वहीं पूर्व कलेक्टर ने शासन को पत्र लिखते हुए मात्र 12 करोड रुपए का चिटफंड फंड होना बताया है। इसी तरह डॉ महंत से सवाल पूछा गया कि सक्ती जिला में विधानसभा जैजेपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरली और पंचायत मंद्रागोढ़ी के बीच के नदी

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This