Wednesday, February 18, 2026

वेतन समझौता को रद्द करने के आदेश के खिलाफ नहीं हो पाई सुनवाई, कोल इंडिया प्रबंधन ने डबल बेंच में दायर की है अपील

Must Read

वेतन समझौता को रद्द करने के आदेश के खिलाफ नहीं हो पाई सुनवाई, कोल इंडिया प्रबंधन ने डबल बेंच में दायर की है अपील

कोरबा। कोयलाकर्मियों के 11वें वेतन समझौता को रद्द करने के आदेश के खिलाफ कोल इंडिया की ओर से डबल बेंच में की गई अपील पर जबलपुर हाई कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब 9 अक्टूबर को सुनवाई होने की संभावना है। कोल इंडिया प्रबंधन ने डबल बेंच में 13 सितंबर को अपील दायर की थी। अब प्रबंधन के साथ-साथ 2.75 से अधिक कोयलाकर्मियों को दो सप्ताह तक इंतजार करना होगा। गौरतलब है कि कोयला अधिकारियों के एक वर्ग ने वेतन समझौते में डीपीई गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए जबलपुर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।कोर्ट ने सुनवाई के बाद समझौते को रद्द करते हुए 60 दिनों में निर्णय लेने का आदेश दिया था। वहीं, वेतन समझौता रद्द होने से नाराज ट्रेड यूनियनों ने 5 से 7 अक्टूबर तक कोल इंडिया और सिंगरैनी कोलफील्ड लिमिटेड में तीन दिवसीय हड़ताल करने की घोषणा की है। इस पर कोल इंडिया के चेयरमैन ने 27 सितंबर को नई दिल्ली में पांचों केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की बैठक बुलाई है। उसके बाद उसी दिन सीएलसी के यहां त्रिपक्षीय वार्ता होगी।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This